फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water reached settlements in Cachar, restlessness increased

कछार में बस्तियों तक पहुंचा पानी, बढ़ी बेचैनी

Mon, 19 Aug 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Water reached settlements in Cachar, restlessness increased
Water reached settlements in Cachar, restlessness increased - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कछार के निचले इलाके में पानी पहुंच गया है। कछार में बने कई मकान बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। एक-दो दिन में बस्तियों में पानी घुसने की आशंका बन गई है। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई। पानी किस रफ्तार से बढ़ रहा है, इसे देखने के लिए लोगों ने जगह-जगह निशान भी बना रखे हैं।
विज्ञापन

बदरा सोनौटी मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। इसकी वजह से कई गांवों का संपर्क टूट गया है और वहां चार नावें चलाई गई हैं। इसी तरह से मेजा में गंगा नदी के किनारे कटान की समस्या बढ़ गई है। नरवर चौफटा, उमापुर कला आदि गांव के पास कटान की अधिक शिकायत है। इसकी वजह से उमापुर कला के छह परिवार भी संकट में हा गए हैं। मकान धंसने की आशंका को देखते हुए सभी को वहां से हटाया जा रहा है। उन्हें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रखा जाएगा। सोमवार को सामान हटाया जाने लगा था।
विज्ञापन

बघाड़ा में भी बस्ती के किनारे तक पानी पहुंच गया है। निचले इलाके में बसे घरों में पानी भर गया है। बख्शी बांध से नीचे उतरते ही दो मकान ध्वस्त हो गए हैं और पंप लगाकर पानी निकालने की जद्दोजहद जारी थी। यही स्थिति बेली, ऊंचवागढ़ी, गंगानगर, नेवादा, सलोरी आदि कछारी इलाकों में भी है। सलोरी स्थित कैलाशपुरी मंदिर के तट तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को जानने के लिए स्थानीय लोगों ने वहां निशान भी बना रखा है। सलोरी में अपट्रान चौराहा से अमिताभ बच्चन पुलिया तक नाले में पानी ऊपर तक भर गया है। अब नाला के ओवरफ्लो करने का खतरा बन गया है। इससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऊंचवागढ़ी में भी बाढ़ देखने के लिए लोगों के आने जाने का क्रम लगातार बना रहा। यह नजारा गंगा तथा यमुना नदी के किनारे की बस्तियों में हर जगह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिनीकुंड में पानी छोड़े जाने से प्रशासन सतर्क
0 सोमवार शाम को जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार कुछ धीमी हो गई थी लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हथिनीकुंड में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इससे दो तीन दिनों में गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से एलर्ट जारी किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मार्तंड प्रताप सिंह ने एनडीआरएफ की टीम तथा अन्य अफसरों के साथ बख्शी का बांध, बघाड़ा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। अफसरों ने लोगों को पानी बढ़ने के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed