{"_id":"5da8b90d8ebc3e93cc4410d4","slug":"water-mixed-with-petrol-angry-people-surrounded-petrol-pump-allahabad-news-ald257820094","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के साथ मिला पानी, आक्रोशित लोगों ने घेरा पेट्रोलपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के साथ मिला पानी, आक्रोशित लोगों ने घेरा पेट्रोलपंप
विज्ञापन
महेशगंज के अंजनी बैरागीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बोतल में पानी मिला पेट्रोल लेकर पहुंचे लो?
- फोटो : PRATAPGARH
पेट्रोलपंप पर तेल भरवाकर निकले बाइक सवार और कार सवार लोग अचानक परेशानी में आ गए। गाड़ियों ने धोखा दिया तो वह मिस्त्री के पास पहुंचे। मिस्त्री ने देखने के बाद बताया कि टंकी में पेट्रोल के साथ पानी है। इस पर आक्रोशित लोग पेट्रोल पंप पहुंचने लगे। लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू किया तो कर्मचारी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में कुंडा निवासी गया प्रसाद जायसवाल का एस्सार पेट्रोल पंप है। गुरुवार को पेट्रोल भरवाने वाले लोग परेशानी में पड़ गए। दर्जनों लोगों की बाइक और कारें जगह-जगह बंद हो गईं। बाद में पता चला कि पेट्रोल में पानी होने के चलते गाड़ियों में दिक्कत आ रही है।
गुरुवार को पेट्रोल लेने आए क्षेत्र के सजनलाल, लल्लन यादव, अजय, अजीत, सतीश अभिषेक, राज आदि आक्रोशित होकर पंप पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पेट्रोल पंप मैनेजर हिमांशु शुक्ला ने पंप को बंद करा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन भी भाग निकले। घटना की सूचना पर महेशगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच का आश्वासन देकर भीड़ को वहां से हटाया। इस बारे में टंकी संचालक का कहना है कि पेट्रोल में पानी मिलाया जाना संभव नहीं है। यह नमी की वजह से अंदर पानी जमा हो सकता है।