फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   water level of the Ganga increased, the water reached the posts of the priests at the Sangam

Prayagraj : गंगा का जलस्तर बढ़ा, संगम पर पुरोहितों की चौकियों तक आया पानी, श्मशान घाटों पर निगरानी बढ़ाई गई

Wed, 28 Jun 2023 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार को जगह-जगह रेत के टीले डूबने लगे। वहीं, फाफामऊ श्मशान घाट और अरैल घाट पर कटान हो रही है। यहां करीब पांच सौ मीटर दायरे में गंगा का किनारा कटान की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन
water level of the Ganga increased, the water reached the posts of the priests at the Sangam
तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर बारिश के बाद गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। इसके साथ ही तटों पर कटान होने लगी है। मंगलवार को संगम तट पर उभरे रेत के टीले का आधा हिस्सा जलमग्न हो गया। यहां तीर्थपुरोहितों की आधा दर्जन से अधिक चौकियों तक पानी पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने और कटान शुरू होने से फाफामऊ, छतनाग घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार को जगह-जगह रेत के टीले डूबने लगे। वहीं, फाफामऊ श्मशान घाट और अरैल घाट पर कटान हो रही है। यहां करीब पांच सौ मीटर दायरे में गंगा का किनारा कटान की चपेट में आ गया है। संगम घाट पर मंगलवार को रेत के टीले डूबने लगे। आधे से अधिक हिस्सा जलमग्न हो गया। तीर्थपुरोहितों की चौकियां भी जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर फिलहाल दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 75.84 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को गंगा 76.08 मीटर पर पहुंच गई। महावीर घाट, रामघाट पर दो दिनों में करीब पांच फीट से अधिक गंगा का किनारा कटान में समाहित हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

water level of the Ganga increased, the water reached the posts of the priests at the Sangam
Prayagraj News : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

घाटों पर बढ़ी निगरानी, ताकि गंगा में न बहें शव

गंगा घाटों पर कटान के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। नगर निगम निगरानी समिति के सदस्यों के अलावा कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि कटान की वजह से एक भी शव गंगा में न बहने पाए। रेत से बाहर आने के बाद शव गंगा में न बहें और चील, कौए उन्हें न नोचें, इसके लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसे शवों का नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार कराने की घोषणा की गई है।

फाफामऊ श्मशान घाट पर अभी कटान की वजह से एक भी शव बाहर नहीं आया है। जलस्तर बढ़ने के बाद घाट पर तैनात कर्मियों को सजग कर दिया गया है। लगातार नजर रखी जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश पर 10 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर सम्मान जनक तरीके से चिताएं सजाकर नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। - नीरज कुमार सिंह, जोनल अधिकारी, फाफामऊ-नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed