फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water level of Ganga and Yamuna continues to rise, Cachar area submerged

गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, कछार का इलाका जलमग्न

Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

  • फाफामऊ में चार तो छतनाग में पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
  • एक दिन पहले के मुकाबले यमुना की रफ्तार हुई कम

विज्ञापन
Water level of Ganga and Yamuna continues to rise, Cachar area submerged
prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बारिश के लगातार जारी रहने से गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। कछार का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। दारागंज से झूंसी सीमा तक सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को चार बजे तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 79.58 मीटर और छतनाग में 78.20 मीटर रिकार्ड किया गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे, जबकि छतनगाग में पांच सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नैनी में यमुना के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है, यहां रविवार को नदी का जलस्तर 78.75 मीटर रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.08 मीटर और छतनाग में 77.15 मीटर था। जबकि, नैनी में यमुना का जलस्तर 77.78 मीटर तक पहुंच चुका था। हालांकि, दोनों नदियां खतरे के निशान से अभी बहुत नीचे हैं। गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में तेजी से कटान हो रह़ी है।
विज्ञापन


दारागंज, बघाड़ा, झूंसी, राजापुर आदि इलाकों में पानी धीरे-धीरे पहुंच रहा है। दारागंज में कटान का खतरा अधिक है। गंगा बांध से सटकर बह रही हैं। उधर, जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। दोनों नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में अभी और वृद्धि होगी। उधर, संगम का इलाका पूरा जलमग्न हो गया है। पानी भरने से घाटियों ने अपने तख्त बांध की तरफ खिसका लिए हैं। जल पुलिस की ओर से बाढ़ को देखते हुए नावों के संचालन पर एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed