फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water is reaching every home through tap but the water is not potable

Prayagraj News: हर घर नल से जल पहुंच तो रहा लेकिन पीने लायक नहीं है पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Water is reaching every home through tap but the water is not potable
ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए गांवों में जल निगम की टंकी बनाकर पाइप लाइन के माध्यम से हर घर तक नल में पानी तो पहुंचाया जा रहा लेकिन वह पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

50 साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की वजह से लोगों के घरों में बदबूदार या यूं कहें तो नाले जितना काला पानी पहुंच रहा है। जिसके चलते चार गांव की करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइन की मरम्मतीकरण को विभाग में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसका खामियाजा विकास खंड जसरा के चार गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग दस माह से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटगिया, जसरा, अमरेहा, बुदावा समेत कई गांवों में जल निगम की ओर से पानी की सप्लाई कराई जाती है। लेकिन, गंदा पानी आने की वजह से लोग इसे बर्तन धोने तक में इस्तेमाल नहीं करते हैं।
जसरा और खटगिया में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां आने वाले पानी की वजह से घरों में बदबू फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी इतना गंदा और काला होता है कि किसी काम में नहीं आता है।
ग्रामीणों के मुताबिक जसरा बाईपास निर्माण के समय कई जगहों से पाइप लाइन टूट गई थी। जिसे सही से दुरुस्त नहीं किया गया। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने विधायक बारा डॉ. वाचस्पति मामले की शिकायत की। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला।
स्थानीय ग्रामीण रतन चंद केसरवानी, मोतीलाल शर्मा, डॉ. अरुण कुमार आदि की मांग है कि जल निगम की पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लगाई जाए। मामले में जल निगम के अवर अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व लीकेज सही कराया गया था। कुछ लोगों के द्वारा अब भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
गंदा पानी पीने से बीमार हुए लोग

जल निगम की ओर की जा रही सप्लाई से लगातार गंदा पानी आ रहा है। जिसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। बीमारी की चपेट में आने से राकेश कुमार सोनकर, राजेंद्र धुरिया, चंद्रप्रकाश केसरवानी, इसरार अहमद, बबलू कबाड़ी, फिरोज अहमद सहित कई लोग बुखार और पेट की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है, इससे ग्रामीणों में रोष है।
बोले अफसर
मामला जानकारी में नहीं है अगर ग्रामीणों को दुर्गंधयुक्त गंदा पानी मिल रहा है तो इसकी जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।- प्रेरणा गौतम एसडीएम बारा

...................
बोले ग्रामीण
कई माह से नल में आने वाले गंदे पानी के कारण लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। गंदे पानी से लोग परेशान है। समस्या का समाधान अविलंब कराया जाए। - सुरेश चंद्र केसरवानी

जल निगम से आने वाला पानी इतना प्रदूषित है कि इसे किसी भी प्रयोग में नहीं लिया जा सकता। यहां तक कि पशुओं के उपयोग में भी नहीं आ रहा है। पानी इतना बदबूदार है कि नल खोल दो तो घर से दुर्गंध आने लगती है। - दीप चंद्र मोदन वाल


कभी-कभी ही नल से साफ पानी आता है। जिस वजह से परेशानी होती है। गंदे पानी की सप्लाई से पेयजल संकट गहरा गया है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। - शुभम जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed