फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water harvesting seminar in AU

जल संरक्षण को सभी आगे आएं- वी खामो

Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water harvesting seminar in AU
Water harvesting seminar in AU - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से जलशक्ति अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सीआईएसएफ की डीआईजी वी खामो ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हमारा कर्तव्य है कि हम जल संरक्षण करें।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के कमांडेंट एमके वर्मा ने कहा कि जल का दोहन उचित तरीके से हो और जल संरक्षण की विधि हर घर और संस्थान में अपनाई जानी चाहिए। अधिष्ठाता विधि संकाय इविवि प्रो. आरके चौबे ने कहा कि जल के प्रति हमें जवाबदेह होना होगा। जल से ही जीवन संभव है और जल से ही पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सकता है। इसका बहुत ही सावधानी पूर्वक उपयोग होना चाहिए और इसकी बचत भी होनी चाहिए। डॉ. पूर्णेंदु मिश्रा ने जल के संरक्षण, संवर्धन एवं उपयोग पर अपनी बात रखते हुए जल अधिकारों की बात की। डॉ. श्लेष गौतम ने कहा कि जल हमको प्रकृति की ओर से प्रदत्त एक शाश्वत संपत्ति है और यह हमारा उत्तरदायित्व है कि जल को बहुत ही उचित तरीके से और संभाल के इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed