फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water flowing on the road, causing traffic problems

Prayagraj News: सड़क पर बह रहा पानी, आवागमन में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Water flowing on the road, causing traffic problems
प्रतापपुर वरेंद्र गांव में सड़क पर लीकेज पाइप से बना गड्ढा में भरा पानी की फोटो
जल जीवन मिशन के तहत बरेंद्र ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण किया गया। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई लेकिन पाइपलाइन में लीकेज की वजह से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों का रास्ते से चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

प्रतापपुर के बरेंद्र में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन वह भी कई जगहों पर लीक हो गई। इससे पानी सड़कों पर फैल रहा है। बरेंद्र गांव के श्यामलाल गुप्ता के दरवाजे पर कई माह से पाइप टूटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव के पप्पू गुप्ता, मुन्नू गुप्ता, रमाकांत यादव और हरिश्चंद्र ने तत्काल समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed