फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   watchman sleeping on a cot was murdered with a sharp weapon, police engaged in investigation

Prayagraj : चारपाई पर सो रहे चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 03 Apr 2026 11:23 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Apr 2026 11:23 AM IST
सार

नैनी के धनुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध चौकीदार की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई । शुक्रवार सुबह उसका शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल वहां से हटा दिया। 

विज्ञापन
watchman sleeping on a cot was murdered with a sharp weapon, police engaged in investigation
हजारी लाल भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी के धनुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध चौकीदार की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई । शुक्रवार सुबह उसका शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल वहां से हटा दिया। 

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के ठाकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुआ गांव में रवि तिवारी की जमीन पर गिट्टी बालू का धंधा करते हैं। उनके यहां गांव के ही 75 वर्षीय हजारी लाल भारतीय पुत्र मुन्नीलाल भारतीय रात में चौकीदारी का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार की रात घर से खाना खाकर वहां सोने के लिए पहुंचे थे। सुबह उनका शव खून से लथपथ पड़ा देख गांव में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के बाबत पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र सोनू भारतीय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के  गले और मुंह पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान देखे जा सकते हैं। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed