फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Washout in hostels, bombarding on superindent's resident.

हॉस्टलों में वॉशआउट, अधीक्षक आवास पर चले बम

Mon, 27 May 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Washout in hostels, bombarding on superindent's resident.
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में रविवार को इविवि और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से वॉशआउट की कार्रवाई की। इस दौरान एएन झा हॉस्टल, एसआरके और महिला छात्रावास परिसर को छोड़ छात्रों के बाकी सभी हॉस्टल खाली कराकर कमरों को सील कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई शुरू होने से पहले एक अधीक्षक के आवास पर बमबाजी और चौकीदारों से मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई जबकि कार्रवाई के दौरान हॉलैंड हॉल हॉस्टल में कुछ लोगों ने उपद्रव किया, जिन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने पहले ही घोषित कर दिया था कि 26 मई को वॉशआउट की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से पहले शनिवार को आधी रात के बाद एसएसएल हॉस्टल के अधीक्षक आवास पर अराजकतत्वों ने बम फेंके और चौकीदारों को मारापीटा। वहीं, केपीयूसी हॉस्टल में छात्रावास के कार्यालय पर भी बम फोड़कर दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार को वॉशआउट की कार्रवाई की शुरू होने के बाद हॉलैंड हॉल हॉस्टल में भी अराजकता फैलाने की कोशिश की गई लेकिन, पुलिस की सख्ती के कारण मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान ताराचंद हॉस्टल, एसएसएल, पीसीबी, डायमंड जुबली, हिंदू हॉस्टल, शताब्दी ब्वॉयज, मुस्लिम बोर्डिंग और हॉलैंड हॉल हॉस्टल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। वहीं, जीएन झा हॉस्टल में 17 प्रतियोगी छात्रों और केपीयूसी हॉस्टल में सात शोध छात्रों को कुछ दिनों तक रहने की अनुमति देते हुए दोनों हॉस्टलों के बाकी कमरे खाली करा लिए गए। इन छात्रों को बाद में समर हॉस्टल में शिफ्ट किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, एसएसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंगज श्रीशचंद्र समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed