फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Washebul apron spoiled in eight days, 21 trains shift to another platform

दस दिन में ही फिर खराब हो गया वॉशेबुल एप्रन, बिना सूचना 19 ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट

Tue, 19 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Washebul apron spoiled in eight days, 21 trains shift to another platform
आठ दिन में ही खराब हो गया वॉशेबुल एप्रन, 21 ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट
विज्ञापन

नौ नवंबर को ही बताया गया था कि ट्रेन संचालन के लिए फिट है प्लेटफार्म नंबर तीन का वॉशेबुल एप्रन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर तीन का वॉशेबुल एप्रन एक बार फिर खराब हो गया। नौ नवंबर को यह वॉशेबुल एप्रेन जहां मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए फिट पाया गया था तो उसके महज आठ दिन बाद ही यह ट्रेन संचालन के लिए अयोग्य साबित कर दिया। इस बीच रेलवे ने बिना किसी सूचना के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने वाली 13 ट्रेन समेत कुल 21 ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदल दिए। इस वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत भी हुई।

दरअसल एनसीआर इलाहाबाद मंडल की ओर से आठ नवंबर को सूचना दी गई थी कि नौ नवंबर से 23 दिसंबर के बीच प्लेटफार्म नंबर तीन पर वॉशेबुल एप्रेन का निर्माण किया जाना है। इस अवधि में कुल 21 ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म से चलेंगी। इस सूचना के अगले दिन शनिवार नौ नवंबर को बताया गया वॉशेबुल एप्रेन चेक करने के पश्चात पाया गया कि वह ट्रेन परिचालन के लिए फिट है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेनों का संचालन यथावत होता रहेगा। अब सोमवार 18 नवंबर को बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर वॉशेबुल एप्रन का निर्माण कार्य 17 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। इस दौरान एक जनवरी 2020 तक संबंधित प्लेटफार्म की ट्रेनें अन्य प्लेटफार्म से चलेंगी। पीआरओ सुनील गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन के वॉशेबुल एप्रन का निर्माण वर्ष 2006 में किया गया था। इसकी वर्तमान में स्थिति अच्छी नहीं है। संरक्षा की दृष्टि से इसका नवीनीकरण जरूरी था। इसी वजह से यह काम रविवार से शुरू किया गया है जो एक जनवरी 2020 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed