{"_id":"5ca508f9bdec22144424865b","slug":"was-getting-stolen-from-the-truck-lentil-supplies-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रक से हो रही थी दाल सप्लाई, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रक से हो रही थी दाल सप्लाई, एक गिरफ्तार
Thu, 04 Apr 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारागंज पुलिस ने प्रतापगढ़ से चुराए गए ट्रक को जीटी जवाहर चौराहे के पास से बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व उसके साथियों ने पेंट कराकर ट्रक का रंग बदल दिया था और फिर नकली कागजात के आधार पर इसे चलवा रहे थे। घटना में शामिल पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को जीटी जवाहर चौराहे पर दाल से लदा ट्रक रोका गया। सख्ती से पूछताछ व जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि ट्रक का नंबर फर्जी है। पूछने पर चालक मो. गुफरान निवासी नवाबगंज ने बताया कि ट्रक का असली मालिक मो. निजाम निवासी मानधाता प्रतापगढ़ है। पहले वह उसके यहां ड्राइवर था। इसी दौरान अपने साथी अब्दुल्ला, फैजान निवासी मानधाता व मुकीम, शेबू के साथ मिलकर उसने ट्रक चोरी कर लिया था,
विज्ञापन
जिसका मुकदमा भी वहां दर्ज है। फिर इसे शेबू के जीजा अब्दुल्ला कयूम निवासी रामपुर प्रतापगढ़ को 4.60 हजार में बेच दिया था। ट्रक मॉडिफाई व नकली कागजात बनाकर अब्दुल्ला ने 15 हजार रुपये महीने पर गुफरान को इसे चलाने के लिए दे दिया। जिस समय ट्रक पकड़ा गया, महाराष्ट्र से 1000 बोरी दाल लादकर इसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन