फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Warts tarnish relationships, misbehave for months

मौसा ने रिश्तों को किया कलंकित, महीनों करता रहा दुराचार

Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Warts tarnish relationships, misbehave for months
rape
किशोरी को उसके पिता ने पढ़ाई को लेकर मारपीट दिया। इससे वह नाराज हो गई। इसी दौरान पहुंचा उसका मौसा उसे पढ़ाई के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद वह कई महीने तक उसके साथ दुराचार करता रहा। बाद में वह उसे अपने एक दोस्त के घर दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसके दोस्त ने भी किशोरी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया। किसी तरह से किशोरी वहां से भागकर अपने मामा के घर पहुंची और इसकी सूचना दी। परिजनों के साथ थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर हथिगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करके उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके पिता ने किसी बात को लेकर पीट दिया था। इसका फायदा उसके मौसा ने उठाया और वह उसे पढ़ाई के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद रायबरेली के अपने एक दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। वह कई दिन तक वहां दुराचार करता रहा। इसकी जानकारी उसके दोस्त की पत्नी को हुई तो उसने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किशोरी को दिल्ली ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में एक दोस्त के घर में रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा। इस दौरान उसके दोस्त ने भी किशोरी के साथ दुराचार किया। उसने विरोध किया तो उसके मारपीट की गई जिसमें उसका एक दांत टूट गया। हालांकि किसी तरह से किशोरी वहां से भाग निकली और ट्रेन से प्रयागराज आ गई। बाद में संग्रामगढ़ स्थित अपने मामा के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इस पर उसके रिश्तेदार उसे लेकर संग्रामगढ़ थाने गए। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथिगवां पुलिस ने ऐंठू निवासी लक्ष्मण पाल पुत्र अज्ञात व दिल्ली मोहम्मदपुर निवासी आसू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed