फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   war between Israel and Iran has increased the concern of more than 50 families of Sangamnagari, they are takin

Prayagraj : इस्राइल और ईरान में युद्ध से संगमनगरी के 50 से अधिक परिवारों की बढ़ी चिंता, फोन पर ले रहे हालचाल

Sun, 15 Jun 2025 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के बाद प्रयागराज के भी 50 से अधिक परिवारों की चिंता बढ़ गई है। रोजगार के लिए गए लोगों के परिजन दिन में कई बार फोन कर अपनों का कुशलक्षेम जान रहे हैं।

विज्ञापन
war between Israel and Iran has increased the concern of more than 50 families of Sangamnagari, they are takin
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के बाद प्रयागराज के भी 50 से अधिक परिवारों की चिंता बढ़ गई है। रोजगार के लिए गए लोगों के परिजन दिन में कई बार फोन कर अपनों का कुशलक्षेम जान रहे हैं। साथ ही सरकार से दोनों देशों के बीच तनाव रहने तक सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन

हनुमानगंज के लीलापुर खुर्द गांव के शिव गणेश द्विवेदी डेढ़ साल पहले इस्राइल गए थे। इस समय वह गाजा पट्टी में हैं। फोन पर बातचीत में उन्होंने परिजनों को बताया कि फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है और खतरा बना हुआ है, हालांकि सुरक्षा के लिए जगह-जगह बंकर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

अलर्ट का मैसेज आने और सायरन बजने पर लोग बंकरों की तरफ भागते हैं। खतरे को देखते हुए वहां पर दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, जो अभी और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में फिलहाल वह भारत आना चाह रहे हैं, लेकिन फ्लाइट नहीं आ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव गणेश की मां इंद्रा देवी का कहना है कि दिन-रात बेटे की चिंता सता रही है। एक साल पहले पिता का निधन हो गया था। उस समय भी वह नहीं आ पाया था। पत्नी सोनी का कहना है कि मोबाइल पर लगातार बात होती रहती है। तीन बच्चे हैं, हमेशा पूछते रहते हैं कि पापा कब आ रहे हैं। सरकार से निवेदन है कि पति को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था कराए। विदित हो कि भारत सरकार की योजना के तहत रोजगार के सिलसिले में यूपी के विभिन्न जिलों से हजारों लोग इस्राइल गए हैं। इसमें प्रयागराज के भी करीब 50 लोग शामिल हैं।

कुछ दूरी पर गिरी मिसाइल तो फैली दहशत

हंडिया के श्याम मौर्य 10 महीने पहले इस्राइल गए थे और कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। वे तेल अवीव में रहते हैं, जहां ईरान ने सबसे अधिक मिसाइलें दागी हैं। श्याम बताते हैं कि शुक्रवार रात में तीन बार हमले हुए। कुछ दूरी पर मिसाइल गिरी तो दहशत फैल गई, हालांकि उन्हें तथा आसपास के क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ।

इससे पहले मोबाइल पर मैसेज आने के साथ सायरन भी बजा। अलर्ट होते ही सभी बंकर में चले गए। श्याम का कहना है कि तेल अवीव में ही प्रयागराज के 22 लोग हैं, जबकि यूपी के करीब पांच हजार लोग यहां हैं। श्याम के पिता रामचित मौर्या का कहना है कि इस्राइल गए लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, हमें भरोसा है कि सभी को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

यूपी से गए सभी लोग रहते हैं एक-दूसरे के संपर्क में

हनुमानगंज के हाजीपुर गांव के वीरेंद्र बिंद इस समय जॉर्डन के जंगल में रह रहे हैं। वह एक वैज्ञानिक के साथ हैं। वीरेंद्र का कहना है कि इस्राइल में लंबे समय से युद्ध का माहौल है। इस कारण प्रयागराज एवं यूपी के लोग हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। जब हमले का अलार्म होता है तो अफरातफरी मच जाती है और लोग भय में आ जाते हैं, लेकिन खतरा टलने के बाद स्थिति सामान्य हो जाती है।

सुरक्षा के लिए जगह-जगह बंकर बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस भी तैनात रहती है। सभी के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड है, जिससे खतरा होने पर मैसेज आता है। अलर्ट का सायरन बजने के साथ मोबाइल पर भी घंटी बजती है। वीरेंद्र की माता रेखा कहती हैं कि बेटे की हमेशा चिंता सताती रहती है। पिता सुरेश एवं भाई पुष्पराज का कहना है कि वीरेंद्र से लगातार बात होती रहती है। यही प्रार्थना है कि भगवान सभी को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed