Prayagraj : पुलिस भर्ती परीक्षा में वांछित 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, दो ट्रेनिंग लेटर भी बरामद
आठ अगस्त को एसटीएफ ने मऊआइमा के गढ़चंपा गांव निवासी दया शंकर यादव को रामफल इनारी चौराहे से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह और उसका साथी अमिताभ मिश्रा निवासी ग्राम कोटवा जमुनीपुर थाना सरायइनायत अभ्यार्थियों से पुलिस भर्ती में पास कराने के एवज में 12 लाख रुपये की डील तय की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 15 हजार के इनामी वांछित अमिताभ मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की परीक्षा में भूमिका सामने आने पर इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने आरपीएफ कांस्टेबल के दो ट्रेनिंग लेटर समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
आठ अगस्त को एसटीएफ ने मऊआइमा के गढ़चंपा गांव निवासी दया शंकर यादव को रामफल इनारी चौराहे से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह और उसका साथी अमिताभ मिश्रा निवासी ग्राम कोटवा जमुनीपुर थाना सरायइनायत अभ्यार्थियों से पुलिस भर्ती में पास कराने के एवज में 12 लाख रुपये की डील तय की थी। इसमें दो लाख एडवांस और बाकी के परीक्षा के बाद दस लाख लेने की बात तय हुई। मामले में फरार चल रहे अमिताभ मिश्रा की तलाश जारी थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी अमिताभ पर नैनी, सरायइनायत, मऊआइमा थाने में मारपीट व धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। वहीं, बृहस्पतिवार पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
हाईस्कूल व इंटर की आठ मार्कशीट बरामद
जांच में आरोपी के पास से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में बताया कि अभ्यार्थियों से कहा जाता था कि जिन प्रश्नपत्र का उत्तर आए उसको लिखें, जो न आए उसे छोड दें। इसे परीक्षा कराने वाले हमारे लोग लिख देंगे। मऊआइमा थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हाईस्कूल और इंटर की आठ मार्कशीट, अलग-अलग नाम-पते के पांच आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट, आरपीएफ कांस्टेबल के दो ट्रेनिंग लेटर, एक मोबाइल बरामद हुआ है।