फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Want to actively policing the new SSP

सक्रिय पुलिसिंग करना चाहते हैं नए एसएसपी 

Wed, 19 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Want to actively policing the new SSP
allahabad
इलाहाबाद। नवागत एसएसपी शलभ माथुर ने मंगलवार को इलाहाबाद आकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने आला अधिकारियों तथा मातहतों से मुलाकात की और शहर की कानून-व्यवस्था तथा अपराध स्थिति की जानकारी ली। 2006 बैच के आईपीएस शलभ मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। वह कई जिलों में एएसपी और आगरा, नोएडा, गोरखपुर तथा कानपुर में एसएसपी रहे हैं। कानपुर में उन्होंने 22 महीने तक कप्तानी की। वहां से उन्हें इलाहाबाद का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। मंगलवार शाम मीडिया से मुखातिब एसएसपी शलभ ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उनकी प्राथमिकता सक्रिय पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क पर महिलाओं की हिफाजत करना है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करानी है। वह मातहत पुलिसकर्मियों को जनता से सरल व्यवहार करने की अपेक्षा रखते हैं। पुलिस के भ्रष्टाचार पर भी उनकी नजर रहेगी। वह बुधवार से कंट्रोल रूम में एक क्यूआरटी गठित कर रहे हैं जिसके लिए हर सर्किल से तीन-तीन सिपाही लिए जाएंगे। अगले महीने से हर थाने से सिपाहियों को बीट पुस्तिका लेकर पुलिस लाइन में बुलाया जाएगा। इरादा है कि हर विवाद को वारदात से पहले निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed