फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Walk in Interview' to meet doctors' lack

‘वाक इन इंटरव्यू’ से पूरी करेंगे डॉक्टरों की कमी

Tue, 02 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 02 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
'Walk in Interview' to meet doctors' lack
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वर्ष भर के भीतर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा किया है। कहा, प्रदेश में तकरीबन साढ़े सात हजार डॉक्टरों और 18 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। इसे दूर करने के लिए ‘वाक इन इंटरव्यू’ से भर्ती की जाएगी। आयुष, यूनानी, बीएमएस के डॉक्टर भी पीएचसी में बैठेंगे। उन्होंने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों से भी सप्ताह में सिर्फ चार घंटे सेवाकार्य करने की अपील की।
विज्ञापन


दीक्षित आईवीएफ सेंटर एवं कस्तूरी फाउंडेशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुए ‘मुस्कान महोत्सव’ के तहत ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं लोक स्वास्थ्य’ परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा, अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’ नहीं होता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र आंदोलन भी राजनीति प्रेरित है। आंदोलनकारियों को बाहर करना सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का फर्ज है, फिर वे छात्र चाहे जिस भी दल से जुड़े हों। कहा, ट्रिपल तलाक धार्मिक विषय नहीं है, यह सामाजिक दृष्टि से कलंक है। महिलाओं का सम्मान धर्म नहीं संविधान के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात गायक बाबुल सुप्रियो ने  शुभकामनाएं देते हुए कहा, सेंटर में जो भी आए ‘बाबुल’ बनकर जाए। उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी याद किया। बाद में उन्होंने फिल्म ‘हमतुम और कहो ना प्यार है’ के गीत भी सुनाए। न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमें साथ रहने और सह अस्तित्व की प्रेरणा देती है। सांसद श्यामाचरण गुप्त ने इलाहाबाद में भी एम्स स्थापना की मांग की। लोककलाविद् अतुल यदुवंशी ने लोक स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोककलाकारों की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पत्रकार बृजेन्द्र प्रताप सिंह, योगी सत्यम् ने भी अपनी बात रखी। आरंभ में सुपरिचित गायक मनोज गुप्ता ने वंदे मातरम की सुमधुर प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन में डॉ.कमलेश द्विवेदी, शीतल सुमन, रवि आदि ने कविताएं सुनाईं। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका सुनंदा शर्मा ने प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। वरुण कुमार एवं जतिन कुमार के निर्देशन में डॉ.श्लेष गौतम लिखित लघुनाटिका ‘बेटियां’ का मंचन किया गया। सांसद निशिकांत दुबे ने अध्यक्षता, निदेशक डॉ.सबिता दीक्षित एवं डॉ.कृष्ण सिंह ने स्वागत और अध्यक्ष डॉ.पीयूष दीक्षित एवं पंकज पाठक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजन एवं संचालन डॉ.श्लेष गौतम ने किया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुंडेरा सब्जी मंडी स्थित फर्टिलिटी ऐंड टेस्टट्यूब बेबी सेंटर दीक्षित आईवीएफ सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed