फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiting list for Assistant Professor UPHESC recruitment will be released

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की वेटिंग लिस्ट होगी जारी, अधिकारियों से मांगा गया रिक्त पदाें का विवरण

Mon, 16 Oct 2023 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से विषयवार रिक्त पदों का विवरण मांगा और कई विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग माध्यम से नियुक्ति दी। हालांकि, अब भी कुछ विषय बाकी हैं, जहां अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Waiting list for Assistant Professor UPHESC recruitment will be released
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को विज्ञापन संख्या-50 के तहत वेटिंग लिस्ट से भरने जा रहा है। इसके लिए निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। निदेशालय इसी हफ्ते वेटिंग लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। वेटिंग लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। कई अभ्यर्थियों ने ज्वाइन ही नहीं किया। ऐसे में बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन


निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से विषयवार रिक्त पदों का विवरण मांगा और कई विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग माध्यम से नियुक्ति दी। हालांकि, अब भी कुछ विषय बाकी हैं, जहां अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय अब बॉटनी और केमेस्ट्री विषय की वेटिंग लिस्ट जारी करने जा रहा है और इसके लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि रिक्त पदों का विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जा चुका है और इसी हफ्ते ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि जल्द ही इन दोनों विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

नए आयोग के इंतजार में फंसी नई भर्ती

अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत वेटिंग लिस्ट से भर्ती की प्रक्रिया अब भी जारी है, लेकिन विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती फंसी हुई है। यह भर्ती नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के इंतजार में अटकी हुई है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग इस भर्ती के लिए अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। तकरीबन 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, लेकिन भर्ती के लिए परीक्षा तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। नए आयोग को ही यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed