फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiting for nine months for two percent work of Bakshi Dam railway bridge

Prayagraj : बक्शी बांध रेलवे पुल के दो फीसदी काम के लिए नौ महीने से इंतजार, भीषण जाम से जूझ रहे लोग

Fri, 30 Jun 2023 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

बक्शी बांध पर दो रेलवे फाटक को बंद करने के लिए 2013 के बजट में आरओबी की मंजूरी मिली थी। इसके बाद बजट आवंटित होने में वक्त लगा। 2019 के कुंभ के पहले ही यह काम पूरा हो जाना था। नवंबर 2020 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवे पुल का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
Waiting for nine months for two percent work of Bakshi Dam railway bridge
निर्माणाधीन बक्शी बांध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बक्शी बांध रेलवे पुल का दो फीसदी कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। 98 फीसदी कार्य होने बाद भी करीब नौ महीने से पुल का काम लटका हुआ है। इसकी वजह से लोगों को भीषण जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है। आधे-अधूरे पुल निर्माण कार्य की फैली मिट्टी में बारिश होते ही फिसलन भी पैदा हो गई है।

विज्ञापन


बक्शी बांध पर दो रेलवे फाटक को बंद करने के लिए 2013 के बजट में आरओबी की मंजूरी मिली थी। इसके बाद बजट आवंटित होने में वक्त लगा। 2019 के कुंभ के पहले ही यह काम पूरा हो जाना था। नवंबर 2020 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रेलवे पुल का शिलान्यास किया था। उस वक्त कहा गया था कि इसे नवंबर 2021 में पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन डेडलाइन बीतने के डेढ़ साल बाद भी पुल चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में हुई लेटलतीफी के कारण पुल की लागत 21 करोड़ 17 लाख 16 हजार रुपये पहले ही बढ़ चुकी थी। पुल निर्माण के लिए बिठाई गई जांच भी पूरी हो चुकी है, लेकिन फिर भी बचा हुआ दो फीसदी कार्य न हो पाने से बारिश के मौसम में लोगों की समस्या और भी बढ़ गई। समय से पुल न बनने के कारण लोगों को दफ्तर डेढ़ घंटे पहले निकलना पड़ता है। जुलाई में स्कूलों के अलावा हाईकोर्ट भी खुल जायेगा। मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या अब और भी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शी रेलवे पुल एक नजर

1-आरओबी की प्राथमिक लागत 5282.36 लाख
2-आरओबी का रिवाइज्ड बजट 7410.32 लाख

3-रेलवे की ओर से दिया गया बजट 18.45 करोड़
4-आरओबी की कुल लंबाई 869.27 मीटर

5-आरओबी में कुल पिलर 30

बक्शी बांध पुल का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन द्वारा एक बार फिर से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed