फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waiter attacked along with his friends at the banquet, five including groom injured

प्रयागराज : प्रीतिभोज में वेटर ने साथियों संग किया हमला, दूल्हा समेत पांच घायल

Fri, 01 Dec 2023 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

महेवा निवासी स्व. सल्लन निषाद के पुत्र का प्रीतिभोज का आयोजन था। पंडाल में रिश्तेदार जुटे थे। रात के समय भोजन चल रहा था। उसी दौरान काफी नहीं बंट रहा था तो देखा तो पता चला कि काम करने वाला एक किनारे बैठा है।

विज्ञापन
Waiter attacked along with his friends at the banquet, five including groom injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के महेवा में बृहस्पतिवार को प्रीतिभोज समारोह में काफी सर्व करने को लेकर वेटर और कार्यक्रम आयोजकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वेटर ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद वेटर और उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट में दूल्हा एवं उसका भाई, बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान वेटर के साथ पहुंचे युवकों ने व्यवहार से भरा बैग और दूल्हे की बहन का हार भी छीन ले गए।

विज्ञापन

महेवा निवासी स्व. सल्लन निषाद के पुत्र का प्रीतिभोज का आयोजन था। पंडाल में रिश्तेदार जुटे थे। रात के समय भोजन चल रहा था। उसी दौरान काफी नहीं बंट रहा था तो देखा तो पता चला कि काम करने वाला एक किनारे बैठा है। इस पर उससे काफी बांटने के लिए कहा गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर देखा गया तो वह वहीं बैठा मिला। इस पर आयोजकों ने उससे शिकायत किया तो उसने विवाद कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद वह वहां से चला गया। एक घंटे बाद वह दर्जनों की संख्या में साथियों के साथ पहुंचा। उन लोगों के हाथों में लाठी, डंडा, रॉड, बेल्ट था। उसी से उन लोगों ने हमला कर दिया। अचानक मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। घटना में दूल्हा अमित निषाद (32) पुत्र स्व सल्लन निषाद महेवा पश्चिम, उसका बड़ा भाई बिहारी लाल निषाद (34), बहन रेखा एवं राकेश निषाद (40) स्व बुलाकी लाल निषाद करेली, दोस्त अजय प्रजापति भावापुर करेली घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोप है कि घटना के दौरान व्यवहार का रुपया से भरा बैग और बहन का हार भी वह लोग खींच ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed