फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wait , the selected teachers will deploy

इंतजार खत्म, चयनित शिक्षकों को मिलेगी तैनाती

Mon, 08 Jun 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चयनित लगभग 700 शिक्षकों का इंतजार खत्म होेने वाला है। चयन बोर्ड के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार नियमावली में संशोधन करके सात-आठ साल से नियुक्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे शिक्षकों का समायोजन करने जा रही है। सरकार की ओर से समायोजन पर फैसला होने के साथ विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पद भरने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के विभिन्न विज्ञापनों में चयनित शिक्षक विद्यालय प्रबंधन की ओर से ज्वाइन नहीं कराए जाने से वर्षों से परेशान हैं। यह शिक्षक पिछले कई वर्षों से सरकार एवं चयन बोर्ड से तैनाती के लिए गुहार लगाकर थक गए हैं। चयनित शिक्षक प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधन की मनमानी के शिकार हैं। चयन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रदेश के सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अब इन शिक्षकों को बाद में आए अधियाचन वाले पदों पर भी नियुक्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी 2009-10 से पहले चुने गए शिक्षकों को अधियाचन के अनुरूप शिक्षकों को विद्यालयों में भेजे जाने पर तैनाती नहीं दी गई। चयनित शिक्षक विद्यालयों में पद नहीं होने का पत्र लेकर जब चयन बोर्ड पहुंचे तो वहां उन्हें दूसरे विद्यालय में ज्वाइन करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया। चयनित शिक्षक एक स्कूल से दूसरे स्कूल में टहलते रहे, लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिली। कोर्ट के आदेश के बाद कि चयनित शिक्षकों को उन्हीं पदों पर समायोजित किया जाएगा, जिन पदों के लिए उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed