फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wait of lakhs of candidates is over, RRB result will come on January 15

प्रयागराज : लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 15 जनवरी को आएगा आरआरबी का रिजल्ट

Mon, 06 Dec 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 08:58 PM IST
सार

रेलवे द्वारा एनटीपीसी के तहत हजारों पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान तमाम पदों के लिए दो करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। रिकार्ड आवेदन की वजह से तब यह परीक्षा रेलवे बोर्ड ने सभी आरआरबी के माध्यम से सात चरणों में करवाई।

विज्ञापन
wait of lakhs of candidates is over, RRB result will come on January 15
result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट अगले वर्ष 15 जनवरी को आएगा। पिछले वर्ष दिसंबर से जुलाई 2021 तक आयोजित इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आरआरबी द्वारा सोमवार को ही बताया गया कि उक्त परीक्षा का रिजल्ट 15 को आएगा। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा 14 से 18 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा एनटीपीसी के तहत हजारों पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान तमाम पदों के लिए दो करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। रिकार्ड आवेदन की वजह से तब यह परीक्षा रेलवे बोर्ड ने सभी आरआरबी के माध्यम से सात चरणों में करवाई। आरआरबी प्रयागराज की बात करें इसकेे अधीन तकरीबन चार हजार पदों के लिए दस लाख परीक्षार्थियों ने सीबीटी-वन की परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट) दी।
विज्ञापन


अब 15 जनवरी को रिजल्ट आने के बाद कुल पदों के सापेक्ष 20 गुना अभ्यर्थी सीबीटी-टू की परीक्षा देंगे। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि सीबीटी वन के सफल अभ्यर्थी ही सीबीटी टू की परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा भी ऑन लाइन ही होगी। इसके बाद कुछ पदों के लिए बाद में साइको टेस्ट आदि भी होंगे। उसका कार्यक्रम भी बाद में जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed