{"_id":"5d1376e38ebc3e3cc94a5fc1","slug":"wagon-wreckage-derailed-at-chivki-station-yard-city-news-ald2477970102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिवकी स्टेशन के यार्ड पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिवकी स्टेशन के यार्ड पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन
विज्ञापन
malgadi derailed in chhiwaki
- फोटो : prayagraj
छिवकी स्टेशन के यार्ड पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन
0 तीन घंटे ठप रहा रेल संचालन, मौके पर पहुंचे मंडल के वरिष्ठ अफसर
0 दो घंटे रोकनी पड़ी महानगरी एक्सप्रेस , जंक्शन पर भी बजा सायरन
प्रयागराज। इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन के यार्ड में गिट्टी लदी मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। बुधवार की दोपहर हुए इस वाकये के बाद छिवकी से मानिकपुर जाने वाले रेल ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। इस बीच मालगाड़ी के वैगन उतरने की सूचना मिलते ही जंक्शन पर रेलवे का सायरन भी बजा। इससे जंक्शन पर भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीआरएम ऑफिस से मंडल के वरिष्ठ अफसर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद पटरी से उतरे वैगन को दुबारा चढ़ाया जा सका। इसके बाद ही रेल संचालन शुरू हुआ।
छिवकी रेलवे स्टेशन के यार्ड की 14 नंबर लाइन पर 40 वैगन की गिट्टी से लदी मालगाड़ी से लाइन नंबर 20 पर गिट्टी डालने का काम चल रहा था। इसी दरम्यान मालगाड़ी का इंजन से छठे नंबर का वैगन पटरी से दिन में 2.15 बजे उतर गया। इस वजह से छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन से मानिकपुर-मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। रेलवे के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना आई तो एडीआरएम अनुराग गुप्ता और अनुराग अग्रवाल कंट्रोल रूम पहुंच गए। उनके निर्देश पर दुर्घटना राहत वैन ‘तेजस’ से एडीएमई नितेश कुमार एवं अन्य अफसर छिवकी के लिए रवाना हो गए। दिन में 3.25 बजे मालगाड़ी के उतरे वैगन को दुबारा पटरी पर चढ़ाने की कार्रवाई शुरू की गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद उसे रीरेल करने में सफलता मिली। इस दौरान मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी पहुंची। घटना के चलते मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस को भी दो घंटे तक रोकना पड़ा। इसके अलावा पीछे के स्टेशनों पर भी मुंबई की कुछ ट्रेनें रोकी गई। शाम 4.50 बजे ट्रैक ओके होने के बाद पांच बजे के बाद महानगरी एक्सप्रेस को सबसे पहले निकाला गया।