फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Voting for MLC local authority on March 3

एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी के लिए मतदान तीन मार्च को

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voting for MLC local authority on March 3
एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी के लिए मतदान तीन मार्च को
विज्ञापन

0 डीएम ने घोषित किया कार्यक्रम, चार फरवरी को जारी होगी अधिसूचना, मतगणना 12 मार्च से
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री की ओर से शनिवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार चार फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 12 मार्च को शुरू होगी। 15 मार्च से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज और कौशाम्बी जिले शामिल हैं। वर्तमान एमएलसी बासुदेव यादव का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो जाएगा। इसी क्रम में डीएम की ओर से नए एमएलसी के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया। नए विधान परिषद सदस्य के चुनाव में राज्य सभा सदस्य, लोक सभा सदस्य, विधानसभा सदस्य, महापौर, नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, ग्राम प्रधान, विकास क्षेत्र समिति के सदस्य मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, क्षेत्र के अंतर्गत 15 विधानसभाओं के लिए चुनाव की भी घोषणा हो चुकी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

000
चुनाव का कार्यक्रम
निर्वाचन की अधिसूचना - चार फरवरी
नामांकन की अंतिम तिथि - 11 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच - 14 फरवरी
नाम वापसी - 16 फरवरी
मतदान - तीन मार्च
मतदान का समय - दिन में आठ से चार बजे
मतगणना - 12 मार्च
निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा - 15 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed