फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Voter ID card now mandatory in exam forms, higher education officer issues letter

UP : अब परीक्षा फाॅर्म में मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य, उच्च शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र

Sun, 15 Feb 2026 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 03:55 PM IST
सार

प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आगामी परीक्षा के फाॅर्म में ईपीआईसी नंबर (मतदाता पहचान पत्र) दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मंडल के सभी जिलाधिकारियों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
Voter ID card now mandatory in exam forms, higher education officer issues letter
voter card, voter id, वोटर कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आगामी परीक्षा के फाॅर्म में ईपीआईसी नंबर (मतदाता पहचान पत्र) दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मंडल के सभी जिलाधिकारियों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन

 

जारी आदेश के अनुसार, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनका शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से परीक्षा फाॅर्म में ईपीआईसी नंबर की प्रविष्टि अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल कराना प्रशासनिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालयों से कहा गया है कि परीक्षा आवेदन फाॅर्म में नया कॉलम जोड़कर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए ईपीआईसी नंबर भरना अनिवार्य किया जाए तथा यह आदेश सभी महाविद्यालयों के लॉगिन पर प्रसारित किया जाए। इसकी प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रज्जू भैया विवि ने जारी किए निर्देश

क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी के पत्र के हवाले से प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. विनीता यादव ने सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। महाविद्यालयों को अपने यहां अध्ययनरत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के ईपीआईसी नंबर संकलित कर कक्षावार सूची एमएस-एक्सेल प्रारूप में 16 फरवरी तक विश्वविद्यालय की ई-मेल पर भेजनी होगी।

पुनरीक्षण-2026 के तहत ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया है, उनका शत प्रतिशत पंजीकरण लक्ष्य पूर्ण किए जाने के लिए आगामी परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म में मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य करने का निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिया गया हैं। जिन विद्यार्थियों के मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं, उन्हें फाॅर्म-छह भरवाकर नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। - डाॅ. दुर्गेश शुक्ला, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed