फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Volunteers in the Kumbh Kumbh sang the national anthem

शाखा कुंभ में स्वयं सेवकों ने गाया राष्ट्रभक्ति का राग

Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Volunteers in the Kumbh Kumbh sang the national anthem
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को परेड मैदान में आयोजित शाखा कुंभ में राष्ट्रभक्ति का राग गूंजा। शाखा में गीत, योग आदि आयोजनों के साथ वक्ताओं ने शाखा के उद्देश्यों और इसके विस्तार पर चर्चा की। उनका कहना था कि संघ और उसकी शाखा की चर्चा अब चीन और पाकिस्तान में भी होने लगी है।
विज्ञापन

शाखा कुंभ में आरएसएस की प्रयाग दक्षिण एवं प्रयाग उत्तर की तीन सौ से अधिक शाखाओं के हजारों स्वयंसेवकों ने पूरे गणवेश और ध्वज केसाथ भाग लिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा, आज देश में जो भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसके मूल में संघ की शाखाएं ही हैं। संघ कोई नई व्यवस्था नहीं देना चाहता। संघ स्वामी विवेकानंद एवं महामना पं. मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा, संघ की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की संसद में होने लगी है। चीन में संघ की शाखा लग चुकी है।
विज्ञापन

संघ की विकास यात्रा तथा उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अनिल ने कहा कि आज यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि संघ को जानने के लिए शाखाओं में आना होगा। उन्होंने स्वयं सेवकों से अगले वर्ष नवंबर में संपूर्ण प्रयाग विभाग की तरफ से शाखा कुंभ के आयोजन का आह्वान किया। इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की। शाखा कुंभ में सेवा कार्य एवं अपना घर हिंदू घर पर भी चर्चा हुई। आयोजक ने बताया कि कुंभ में कुल 327 शाखाओं के 13625 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शाखा टोली द्वारा ध्वज मंडल निर्माण, व्यायाम, खेल, योग, गीत, पथ संचलन आदि आयोजित किए गए। इससे पहले सह विभाग कार्यवाह संजीव ने अतिथि परिचय कराया एवं संचालन किया। नित्यानंद ने अमृत वचन तथा रणवीर ने गीत प्रस्तुत किया। प्रशांत ने प्रार्थना कराई। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ. विश्वनाथ लाल निगम, विभाग संघचालक प्रो. कृष्णपाल सिंह, प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय, सोहनलाल, गजेंद्र, प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांतप्रचारक मुनीश, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, भाग संघचालक डॉ. एसपी सिंह, शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल, डॉॅ. मुरारजी त्रिपाठी, डॉ. संतोष शुक्ला, देशदीपक, अवधेश चंद्र, सुबोध सिंह, प्रभूति कांत, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर आज से, चंपत राय आएंगे
उत्तर भारत के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय एवं क्षेत्र स्तर की महिला प्रमुखों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सुबह नौ बजे अरैल स्थित सच्चा आश्रम में शुरू होगा। विभिन्न सत्रों के बाद समापन बुधवार को शाम पांच बजे होगा। उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय करेंगे। मीडिया प्रमुख अश्विनी मिश्र ने बतया कि यह शिविर अयोध्या कारसेवक पुरम में होना था, लेकिन राम जन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्यक्रम प्रयागराज में होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed