{"_id":"6ae5001d4e8c266e6d01c75f","slug":"vivek-and-anuj-jointly-declared-winners-in-group-yoga-allahabad-news-c-3-ald1024-1008275-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: समूह योग में विवेक और अनुज संयुक्त रूप से विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: समूह योग में विवेक और अनुज संयुक्त रूप से विजेता
Sat, 31 Oct 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता के विजेता। स्रोत : कॉलेज
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा प्रदर्शन अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, योग, अभिनय और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केपी ट्रेनिंग कॉलेज के बीएड विभाग की प्रो. शक्ति शर्मा व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने शुभारंभ किया। समूह योग में बी.वोक के विवेक व बीएससी के अनुज पाल को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया।
ऑफ स्टेज प्रतियोगिता में लघु फिल्म धागा के निर्माता-निर्देशक वैभव ने मारी बाजी। ऑन स्टेज प्रतियोगिता में एकल अभिनय में कार्तिकेय मौर्य, एकल नृत्य में परी गुप्ता और समूह नृत्य में आरोही व श्रेया चंद्रा विजेता रहीं।
स्वरचित कविता पाठ में अकबर नसीम, हर्षिता और एकल गायन में शगुन वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में आरोही की टीम विजेता बनीं। एकल योग में देव सिंह, वाद्ययंत्र वादन में लकी भारतीय और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अस्तुति पांडेय ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वागत सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. अश्विनी देवी व डॉ. अंजना श्रीवास्तव के अलावा प्रो. धीरज चौधरी, प्रो. रचना सिंह, प्रो. अनुजा सलूजा, प्रो. मान सिंह, डॉ. अविनाश कुमार पांडेय, डॉ. शैलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।