{"_id":"64ab158d15085eac4d0e1bd7","slug":"visharad-and-acharya-degrees-given-at-the-convocation-allahabad-news-c-3-1-ald1024-172411-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दीक्षांत समारोह में दी गई विशारद और आचार्य की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दीक्षांत समारोह में दी गई विशारद और आचार्य की डिग्री
विज्ञापन
भारतीय विद्या भवन प्रयागराज शाखा की ओर से रविवार को दीक्षांत समारोह एवं ज्योतिष मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को ज्योतिष विशारद एवं आचार्य की डिग्री से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में कस्तूरी राय चौधरी, बबिता सिंह, कल्याण सुंदरम श्रीवास्तव, शैलेंद्र भारतीय, संतोष दुबे, दीपक श्रीवास्तव आदि छात्र-छात्राओं को ज्योतिष विशारद एवं आचार्य की डिग्री प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ज्योतिष की तमाम गणनाओं के बारे में भी बताया गया। कहा गया कि ज्योतिष शास्त्र आज हमारा एक अभिन्न अंग बन गया है। मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक संदीप सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय विद्या भवन के प्रधानाध्यापक डा. राजेंद्र नागर ने हस्तरेखा और वास्तुशास्त्र को सर्वोपरि बताया। कहा कि एक सटीक वास्तु द्वारा बना हुआ घर व्यक्ति के जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखता है। इस अवसर पर ज्योति मालवीय, मो. नसीम आदि मौजूद रहे।