{"_id":"5dacb2888ebc3e013c6ccced","slug":"vinod-sonkar-allahabad-news-ald258082687","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं की तरह ब्यूरोक्रेट्स के लिए भी बने फास्ट ट्रैक कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं की तरह ब्यूरोक्रेट्स के लिए भी बने फास्ट ट्रैक कोर्ट
विज्ञापन
Vinod Sonkar
संसदीय आचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे सांसद विनोद सोनकर
बातचीत में की ब्यूरोक्रेट के लिए फास्ट ट्रैक कोेर्ट बनवाने की वकालत
प्रयागराज। नेताओं की तरह ब्यूरोक्रेट के लिए भी फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होना चाहिए। देश की सबसे बड़ी पंचायत में यह मामला उठाया जा चुका है। आगे भी इस मामले को आगे उठाऊंगा। यह बातें रविवार को संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष एवं कौशांबी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहीं। संसदीय आचार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सांसद ने कहा कि राजनेताओं के लिए जब फास्ट ट्रैक कोर्ट है तो ब्यूरोक्रेट के क्यों नहीं है।
सांसद विनोद ने कहा कि संसदीय आचार समिति का पद पहले भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के पास था। कहा कि वह जल्द ही आडवाणी जी का आशीर्वाद लेने के लिए जल्द ही दिल्ली जाऊंगा। सांसद ने कहा कि समिति का अध्यक्ष बनने के बाद अब वह सांसदों की एक वर्कशॉप करवाएंगे। इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट उतरने के बाद पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रीतम नगर स्थित सांसद के आवास तक विनोद सोनकर पर तमाम स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह पाकर वह अभिभूत है। कहा कि पार्टी ने मुझे जो दिया उसका श्रेण सिर्फ और सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, रविंद्र मिश्र, राम सागर सिंह, रमेश पासी, कमलेश कुमार, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।