{"_id":"6316133d7457f25428633548","slug":"vinod-kumar-charged-as-secretary-of-the-commission-new-secretary-may-join-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC :विनोद कुमार को आयोग के सचिव का चार्ज, शीघ्र ही ज्वॉइन कर सकते हैं नए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC :विनोद कुमार को आयोग के सचिव का चार्ज, शीघ्र ही ज्वॉइन कर सकते हैं नए सचिव
Mon, 05 Sep 2022 08:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:48 PM IST
सार
आयोग के सचिव रहे जगदीश का तबादला 23 अगस्त को अपर निदेशक मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर कर दिया गया था। तबादले का आदेश जारी होने के बाद उन्हें 24 अगस्त को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ को आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। अब तक आयोग के सचिव रहे जगदीश को रिलीव किया जा चुका है और नए सचिव आठ सितंबर के बाद ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव रहे जगदीश का तबादला 23 अगस्त को अपर निदेशक मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर कर दिया गया था। तबादले का आदेश जारी होने के बाद उन्हें 24 अगस्त को रिलीव कर दिया गया। अब तक अपर निदेशक मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर रहे आलोक कुमार को जगदीश की जगह आयोग का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
जगदीश ने एक दिसंबर को अपर निदेशक के पद पर ज्वाइन कर लिया और उनके ज्वाइन करने के बाद आलोक कुमार को वहां से रिलीव कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने अभी यूपीपीएससी में ज्वाइन नहीं किया है। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ को सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नए सचिव आलोक कुमार आठ सितंबर के बाद ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन