फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers troubled by dilapidated road

Prayagraj News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dilapidated road
लालगोपालगंज के लाला का पूरा में क्षतिग्रस्त मार्ग - फोटो : Samvad
लखनऊ राजमार्ग से लाला का पूरा, बगवा, चटकी, अइलहवा, महरैया गांव और निंदूरा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन दूभर है। ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत ने इसे लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी बताया। नगर प्रशासन ने गड्ढों में गिट्टी डाली, लेकिन बरसात ने परेशानी बढ़ा दी। सभासद करमचंद्र यादव ने पीडब्ल्यूडी से शिकायत की है। ग्रामीण सुभाष यादव ने बताया कि लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मान सिंह ने कहा कि यह दुर्दशा विकास के दावों की पोल खोल रही है। करमचंद्र यादव ने बताया कि तीनों विभागों को पत्र भेजे गए हैं पर समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

नगर पंचायत लालगोपालगंज की अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने बताया कि सड़क जिला पंचायत के अधीन है। जर्जर सड़क के निर्माण के संबंध में कार्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत करा दिया गया है, ताकि जल्द निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed