{"_id":"6a4ac03691a1cfc433044df0","slug":"villagers-protest-over-the-dilapidated-condition-of-the-lahti-sisai-road-allahabad-news-c-417-1-bha1001-7754-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लहटी-सिसई मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लहटी-सिसई मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के लहटी सिसई मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
सिसई चौराहे पर लहटी-सिसई मार्ग की बदहाली को लेकर गरुण सेना परिवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन में 15 दिन में सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कराने की मांग की। चेतावनी कि यदि सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
रविवार को बहरिया विकास खंड के सिसई सिपाह चौराहे पर गरुण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि 15 दिन में यदि मार्ग का मरम्मतीकरण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है तो लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बाजार में पैदल मार्च किया और नायक तहसीलदार फूलपुर को जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन को सौंपा। मौके पर डब्लू मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्रा, अमित ओझा, रत्नेश सारस्वत, सचिन कौशल, अंबुज मिश्रा, अरुण मौर्या और भजन शर्मा आदि रहे।