फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers protest demanding the reconstruction of a broken culvert

Prayagraj News: टूटी पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest demanding the reconstruction of a broken culvert
करनाईपुर।गौहानी चौराहे पर टूटीं पुलिया का निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
ग्रामीणों ने सोमवार को संपर्क मार्ग की टूटी पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर गौहानी चौराहे पर प्रदर्शन किया। आवागमन बंद होने से कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। बहरिया के गौहानी-अतनपुर संपर्क मार्ग पर यह पुलिया करीब तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त है। विभाग ने पुलिया पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे राजेपुर, अतनपुर समेत करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीण रणजीत कुमार ने बताया कि डीएम से शिकायत के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। किसानों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक माह में निर्माण शुरू न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जगन्नाथ पटेल, जीत लाल चौकीदार, मिठाई लाल, गोपाल गुप्ता और दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed