फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers jammed the dead body by placing the dead body on the road

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed the dead body by placing the dead body on the road
पट्टी कोतवाली के कुकुआर गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के दुसरे दिन ग्रामीणों द्वारा जाम लग - फोटो : PRATAPGARH
हादसे में मृत स्कूल की आया का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिससे कोहड़ौर- पट्टी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। लोग कुकुवार मोड़ के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाए जाने, आवास, पट्टा व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलने से यातायात बहाल हो सका।
पट्टी कोतवाली के कुकुवार निवासी रीना (40) पत्नी प्रेमचन्द्र गांव के ही एक स्कूल में आया का काम करती थी। शनिवार की शाम स्कूल से घर लौटते समय गांव के पास सड़क पार करने के दौरान बकरी लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों के साथ परिजन करीब डेढ़ बजे कुकुवार गांव के पास पट्टी-कोहड़ौर रोड पर शव रखकर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पट्टी, कंधई व आसपुर देवसरा की फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम डीपी सिंह व सीओ नवनीत कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए उनकी मांगें पूरी करने के लिए लिखापढ़ी का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब चार बजे जाम समाप्त हो सका। इसके बाद वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed