{"_id":"663b258331c1d27e320f693f","slug":"villagers-created-ruckus-in-the-school-for-indecent-behavior-with-a-class-2-student-surrounded-the-police-sta-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत करने पर ग्रामीणों का विद्यालय पर हंगामा, थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत करने पर ग्रामीणों का विद्यालय पर हंगामा, थाने का किया घेराव
Wed, 08 May 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 12:45 PM IST
सार
कक्षा दो की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विद्यालय गेट पर बंद किया गया ताला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के डुडुही गांव में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय पर हंगामा किया। विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गेट का ताला खुलवाया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप प्राथमिक विद्यालय डुडुही में कार्यरत एक शिक्षक साल भर से कक्षा दो की छात्रा पर बुरी नजर रखता था। वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। चार दिन पहले बच्ची ने घर वालों को इसकी जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। शिक्षक की करतूत जानकर ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर गेट का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण सरायइनायत थाने पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन