फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   village of Prayagraj has made a separate identity in the UP CCTV, street light and open gym facility

model village : प्रयागराज के इस गांव ने बनाई अलग पहचान, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, ओपेन जिम और बहुत कुछ

Wed, 31 Aug 2022 12:08 PM IST
विनोद सिंह विनोद सिंह बघेल, प्रयागराज
विनोद सिंह बघेल, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 12:08 PM IST
सार

होलागढ़ क्षेत्र का शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा गांव आधुनिक सुविधाओं की एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है जिसके चर्चे आसपास गांव के साथ-साथ पूरे जिले में है। इस गांव में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं,  सड़कें पॉश इलाकों की तरह चौड़ी होने के साथ साथ गड्ढा मुक्त है।

विज्ञापन
village of Prayagraj has made a separate identity in the UP CCTV, street light and open gym facility
Prayagraj News : प्रयागराज का शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा गांव का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरों को तो चमचमाते आपने बहुत देखा होगा लेकिन प्रयागराज में एक ऐसा गांव है जिसने शहरों की चकचौंध को भी पीछे छोड़ दिया है। गांव में साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था के साथ ओपेन जिम, सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट की बेहतरीन व्यवस्था है। यही कारण है कि यह गांव प्रदेश में नंबर वन बना हुआ है और इसे पुरस्कार भी मिल चुका है। 

विज्ञापन



होलागढ़ क्षेत्र का शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा गांव आधुनिक सुविधाओं की एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है जिसके चर्चे आसपास गांव के साथ-साथ पूरे जिले में है। इस गांव में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं,  सड़कें पॉश इलाकों की तरह चौड़ी होने के साथ साथ गड्ढा मुक्त है। सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई है जो रात में दूधिया रोशनी से जगमगाती रहती है।
विज्ञापन



गांव में अंत्येष्टि स्थल भी बनाया गया है। गांव के किसी भी घर में अगर कोई मृत्यु होती है तो अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार का पूरा प्रबंध किया गया है। इस स्थल को स्वर्गद्वार का दर्जा भी दिया गया है। इस गांव में कई मॉडर्न स्कूल भी है जिसको खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इसके साथ गांव में ओपन जिम भी स्थापित है जिसमें बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग अपना स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए एक्सरसाइज या कहें कि व्यायाम करते हुए नजर आते हैं। गांव पूरी तरीके से ओडीएफ भी है साथ ही साथ जगह जगह पर सार्वजनिक शौचालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रयागराज के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में इस गांव की एक अलग ही पहचान होती जा रही है। नेवादा गांव के विकास के पीछे योगी आदित्यनाथ की मुहिम है जिसके चलते गाँव की महिला प्रधान ने महिलाओं का समूह बनाकर एक साल पहले प्रधान बनते ही काम शुरू किया। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए यहा की महिलाओं को मनरेगा के तहत गांव में ही काम दे दिया गया। अब गांव की महिलाएं भी कहीं बाहर मजदूरी करने नहीं जाती। गांव में ही काम करती हैं और अपने परिवार की भी देख रहे करती हैं।

village of Prayagraj has made a separate identity in the UP CCTV, street light and open gym facility
Prayagraj News : प्रयागराज का शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा गांव का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

सबसे खास बात गांव की महिलाओं को काम का एक रफ्तार मिल गई है। शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर इस गांव में जब आप प्रवेश करेंगे तो आप को प्रवेश द्वार मिलेगा। गांव में किस वक्त कौन आया कौन गया इस लिहाज से सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के तहत गांव को सीसीटीवी से लैस किया गया है। गांव के लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो या फिर रात के समय आने जाने में कोई समस्या न हो इसके लिए स्ट्रीट लाइट को भी लगाया गया है।


इस गांव को और डिजिटल बनाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर कि लाइन बिछाई जा रही है ताकि गांव वालों को इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सके। यही नहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लास की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही गांव के लोगों को हर छोटी बड़ी खबर की जानकरी देने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाया गया है। इस गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। यही नही गांव के लोगों के लिए एक ओपन जिम भी बनवाया गया है जहां हर दिन गांव के लोग व्यायाम करते हुए नजर आते हैं।


प्रयागराज के इस स्मार्ट गाँव मे जल्द ही एक तालाब में बच्चों के लिए नाव चलाने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है । यही नहीं बच्चों के लिए एक पार्क बनाकर झूला लगने की भी तैयारी है। आने वाले समय में गांव में सामुदायिक वैवाहिक स्थल बनाने के साथ ही गोबर गैस का प्लांट लगाने की योजना है। सभी काम को देखने के लिए एक सचिवालय का भी निर्माण करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed