फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   village in the district disappeared from the MNREGA portal, laborers did not get work for eight months

Prayagraj : मनरेगा पोर्टल से जिले का एक गांव गायब, आठ माह से मजदूरों को नहीं मिला काम

Fri, 09 Jun 2023 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

मजदूरों की हाजिरी के लिए बनाए गए पोर्टल पर मेठ व रोजगार सेवक का नाम दर्ज नहीं किया गया। इससे रोजगार सेवक व मेठ की आईडी व पासवर्ड का सृजन भी नहीं हो पाया। इसके चलते मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं ली जा सकती और उन्हें सौ दिन का रोजगार भी नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन
village in the district disappeared from the MNREGA portal, laborers did not get work for eight months
मनरेगा। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनरेगा पोर्टल से जिले का एक गांव ही गायब कर दिया गया है। इससे आठ माह से इस गांव के मजदूरों का काम नहीं मिल सका है। इससे सौ दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली योजना यहां दम तोड़ चुकी है। मनरेगा योजना में आठ माह पहले शुरू की गई ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था महेवा कलां गांव के मजदूरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

विज्ञापन


मजदूरों की हाजिरी के लिए बनाए गए पोर्टल पर मेठ व रोजगार सेवक का नाम दर्ज नहीं किया गया। इससे रोजगार सेवक व मेठ की आईडी व पासवर्ड का सृजन भी नहीं हो पाया। इसके चलते मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं ली जा सकती और उन्हें सौ दिन का रोजगार भी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


महेवा कलां गांव के प्रधान दीपक कुमार, मनरेगा मेठ पूनम, रोजगार सेवक विनीत कुमार सहित मनरेगा कार्ड धारक देवराज निषाद, जमुना निषाद, लक्षणधारी पटेल, ओम प्रकाश ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। जबकि, पोर्टल पर ग्राम पंचायत महेवा कलां का नाम ही नहीं चढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से हाजिरी लेने के लिए अधिकृत किए गए ग्राम रोजगार सेवक विनीत कुमार व मनरेगा मेठ पूनम का नाम भी पोर्टल पर नहीं चढ़ा। इससे मजदूरी करने के बावजूद मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है।

गांव के मनरेगा रजिस्टर में दर्ज करीब 780 जॉबकार्ड धारकों को काम मांगने के बावजूद गांव में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरों को सौ दिन का रोजागर देने के अभियान को पलीता लग रहा है। प्रधान दीपक कुमार ने समस्या को लेकर बीडीओ मांडा अमित मिश्रा से कई बार शिकायत की, लेकिन बीते आठ माह से समस्या का निवारण नहीं हो पा रहा है।

बीडीओ मांडा अमित मिश्रा ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खामी दुरुस्त कराए जाने को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। डीसी मनरेगा कपिल कुमार ने बताया कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं था। बीडीओ मांडा से समन्वय बनाकर जल्द तकनीकी खामी को दूर किया जाएगा।

पोर्टल की खामी दुरुस्त कराने के लिए उठी आवाज

मनरेगा में काम न मिलने से क्षेत्र का विकास कार्य बाधित हो रहा है। प्रधान सहित मनरेगा मजदूरों ने आलाधिकारियों से मनरेगा पोर्टल की तकनीकी खामी को दुरुस्त कराकर जॉब कार्ड धारकों को काम दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed