फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vikramajit Maurya and harsh vardhan joined BJP

विक्रमाजीत मौर्य और हर्षवर्धन ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
 Vikramajit Maurya and harsh vardhan joined BJP
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष् की माौजूदगी में भाजपा ज्‍वााइन करते अन्य दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इफेक्ट भी दिखने लगा है। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी, पार्षद राजेश कुमार निषाद समेत 50 से ज्यादा लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं विकासवादी सोच की वजह से ही तमाम दल के नेता पार्टी की ओर आकृष्ट हो रहे हैं। यूपी में भाजपा का अब 265 नहीं बल्कि 300 प्लस सीटें जीतने का टारगेट है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी की राष्ट्र निष्ठा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोग हमारी विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं। केशव ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 1.20 लाख बूथों में से 1.18 लाख बूथों पर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बाकी दो हजार बूथों पर भी जुलाई में बैठक करके कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मथुरा में हुई घटना के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हुआ वह प्रदेश सरकार के संज्ञान एवं संरक्षण में हुआ। प्रदेश सरकार अगर समय रहते चेत जाती तो शायद यह घटना न होती। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार को जातिवादी सरकार बताया। कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान में भी भेदभाव करती है। मीडिया प्रभारी अमरेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज जिन लोगों ने भाजपा ज्वाइन की उसमें संतोष कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्रा, मोती लाल पटेल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed