{"_id":"65645659895cd01aff0cc5ff","slug":"vikram-overturns-to-save-car-driver-dies-many-passengers-injured-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कार को बचाने में विक्रम पलटा, चालक की मौत, कई सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कार को बचाने में विक्रम पलटा, चालक की मौत, कई सवारियां घायल
Mon, 27 Nov 2023 02:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:12 PM IST
सार
घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में एक विक्रम आटो पलट गया। विक्रम के नीचे दबनें से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह एक अन्य हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में एक विक्रम आटो पलट गया। विक्रम के नीचे दबनें से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नैनी कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव का निवासी है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
गणेश कनौजिया (50) पुत्र बब्बू कनौजिया निवासी करेहा ने पचदेवरा बाजार में कपड़ा प्रेस करने की दुकान खोली थी। रविवार की रात वह दुकान बंद करके साइकिल से घर वापस जा रहे थे। करेहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घर वालों ने करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन