फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay Usman, who was killed in the encounter, fired the first shot at Umesh Pal, fled to Madhya Pradesh

प्रयागराज : एनकाउंटर में मारे गए विजय उस्मान ने उमेश पाल को मारी थी पहली गोली, भाग गया था मध्य प्रदेश

Mon, 06 Mar 2023 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने ही उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद को पहली गोली मारी थी। पुलिस का दावा है कि वह सीसीटीवी में भी नजर आया था।

विज्ञापन
Vijay Usman, who was killed in the encounter, fired the first shot at Umesh Pal, fled to Madhya Pradesh
Prayagraj News : उमेश हत्याकांड का शूटर, जिसे पुलिस विजय चौधरी उर्फ उस्मान बता रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौंधियारा थाना क्षेत्र में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने ही उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद को पहली गोली मारी थी। पुलिस का दावा है कि वह सीसीटीवी में भी नजर आया था। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मध्य प्रदेश भाग गया था। उसके जब गांव आने की सूचना पुलिस को मिली तो गांव में ही उसे घेर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। 

विज्ञापन


कौंधियारा, खीरी और शंकरगढ़ थानों की फोर्स ने विजय को गोठी गांव में घेर लिया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। एक सिपाही को भी गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में विजय चौधरी को दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया शूटर 50 हजार रुपये का इनामी था।

विज्ञापन

Vijay Usman, who was killed in the encounter, fired the first shot at Umesh Pal, fled to Madhya Pradesh
Prayagraj News : कौंधियारा में इसी स्थान पर हुआ था एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा के गोठी क्षेत्र में है। सूचना पर शंकरगढ़, कौंधियारा और खीरी थानों की फोर्स वहां पहुंची और विजय को घेर लिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक पुलिस को देखते ही विजय उर्फ उस्मान ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। सिपाही नरेंद्र की बांह में गोली लगी तो पुलिस वालों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में विजय को गोली लगी और गिर पड़ा।

Vijay Usman, who was killed in the encounter, fired the first shot at Umesh Pal, fled to Madhya Pradesh
Prayagraj News : विजय के एनकाउंटर के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उसे लेकर तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, एडीसीपी आकाश कुलहरि और डीसीपी यमुनापार संतोष कुमार मीणा समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। लखनऊ में आला अधिकारियों को फोन कर पूरी जानकारी दी गई। विजय उर्फ उस्मान के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

उधर, लखनऊ में एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि उस्मान सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल और सिपाही संदीप को गोली मारते हुए दिख रहा था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। जांच में यह भी पता चला है कि अतीक अहमद ने ही विजय चौधरी को उस्मान बनाया था। कौंधियारा के भागोकर गांव निवासी विजय चौधरी उर्फ उस्मान का नाम पुलिस ने अब तक खोला नहीं था। हालांकि उसकी खोजबीन की जा रही थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed