फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay Keshari massacre: Is any woman behind the murder

विजय केशरी हत्याकांड : क्या हत्या के पीछे किसी महिला का भी है हाथ

Sun, 29 Nov 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Vijay Keshari massacre: Is any woman behind the murder
Crime Scene
विजय केशरी अपहरण एवं हत्याकांड को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं, जिनका उत्तर असली गुनाहगार के पकड़े जाने के बाद ही तय होगा। मसलन अपहरणकर्ता कौन थे। उसका हाथ दुपट्टे से बंधा था, तो क्या जिस वाहन से विजय का अपहरण हुआ, उसमें कोई महिला मौजूद थी। क्या इस हत्या के पीछे किसी महिला का हाथ है।
विज्ञापन

 

तीसरा मेजारोड में दुकान के पास करीब डेढ़ साल पहले खरीदी गई जमीन का तो कोई विवाद नहीं था, क्योकि शक की सुई खास लोगों की तरफ भी जा रही थी। विजय के छोटे भाई विनय ने चीरघर में बताया कि एक हफ्ते पहले खानपुर गांव के समीप से उसे भी अगवा करने का प्रयास किया गया था। कार सवार लोगों ने उसे अपहृत करने की कोशिश की थी, हालांकि वह बच गया था। लेकिन जब उससे पूछा गया कि क्या उसने पुलिस को सूचना दी थी, तो उसने कहा नहीं। विजय केशरी के अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा नैनी पुलिस ने मेजा पुलिस के हाथों सौंप दिया है। 

विज्ञापन

 

खुशियों के आंगन से उठने लगी मातमी चीत्कार
विजय केशरी के सबसे छोटे भाई विनय केशरी की शादी तय थी। तीन दिन बाद एक दिसंबर को उसकी बारात जानी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। घर परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटा था। बहन बेटियों का आना जाना शुरू हो गया था। आंगन में खुशियां गूंज रहीं थीं, लेकिन रविवार को विजय की हत्या की वजह से खुशियों के आंगन से मात्मी चीत्कार उठने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिर किसने कपड़ा कारोबारी को मार डाला? 

कपड़ा कारोबारी विजय केशरी बेहद सज्जन था। उसका किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। जिस मुहल्ले में वह रहता था वहां के लोगों ने भी बताया कि वह अपने काम से मतलब रखता था। परिजनों के मुताबिक उसके परिवार से किसी का किसी प्रकार का विवाद नहीं था। अगर, किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था तो उसका किसने अपहरण कर मार डाला? हालाकि पुलिस कई विन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को थाने पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed