फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay Govind Sharma is no more strings of 'Katyayan Veena' stopped

थम गए ‘कात्यायन वीणा’ के तार नहीं रहे साधक विजय गोविंद शर्मा

Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vijay Govind Sharma is no more strings of 'Katyayan Veena' stopped
थम गए ‘कात्यायन वीणा’ के तार नहीं रहे साधक विजय गोविंद शर्मा
विज्ञापन

0 कात्यायन वीणा के थे एकमात्र साधक, प्रयाग संगीत समिति से भी रहे जुड़े
प्रयागराज। दुर्लभ वाद्ययंत्र कात्यायन वीणा के साधक पं.विजय गोविंद शर्मा नहीं रहे। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी सांसें थम गईं थीं। वह तकरीबन 94 वर्ष के थे। बुधवार को दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके नाती शाश्वत शर्मा ने दी। दावा किया जाता है कि मौजूदा समय में वह इस वाद्य यंत्र के एकमात्र साधक थे। जानकार कात्यायन वीणा को कश्यप वीणा भी कहते हैं। एक संगीत साधक के साथ ही वह तीर्थपुरोहित भी थे। उनके निधन पर तीर्थपुरोहितों मधु चकहा, राजीव भारद्वाज के अतिरिक्त तीर्थराज पांडेय ‘बच्चा भइया’, राजेश पाठक आदि ने दुख व्यक्त करते हुए उनके जाने को संगीत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

स्वर व राग पर अच्छी पकड़ रखने वाले विजय गोविंद सिर्फ प्रयागराज ही नहीं देश के बड़े कलाकार थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से संचालित सांग एंड ड्रामा डिवीजन बॉंबे में वरिष्ठ सितार वादक के तौर पर काम करने के बाद घर लौटने पर उन्होंने प्रयाग संगीत समिति में भी सितार के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। आजिम खां लखनऊ घराने से संबंध रखने वाले विजय गोविद शर्मा ने संगीत की आरंभिक शिक्षा अपने दादा पं इमिलिया दीन करमहा से ली थी। मथुरा रेडियो स्टेशन के संस्थापक डीआर पर्वतीकर जी महाराज के सानिध्य में भी उन्होंने दस वर्षों तक बद्रिकाश्रम में रहकर संगीत की साधना की। वह सितार वादन संग कई अन्य वाद्ययंत्रों के भी जानकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed