फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video viral: Shahi's sub-post office spent the day .. Daru party in the evening

वीडियो वायरलः शाही के उप डाकघर में दिन भर उगाही.. शाम ढलते ही दारू पार्टी

Sat, 15 Aug 2020 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Video viral: Shahi's sub-post office spent the day .. Daru party in the evening
शाही डाकघर में शराब पार्टी की वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आधार कार्ड बनवाने वालों से उगाही के पैसों से गुलछर्रे उड़ाने के आरोप

विज्ञापन
शाही। आधार कार्ड बनवाने आने वालों से अवैध वसूली कर शाही उप डाकघर में शाम ढलते ही दारू पार्टी शुरू हो जाती है, जिसमें डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी साथ में जाम छलकाते हैं। शुक्रवार को किसी ने डाकघर के अंदर चल रही दारू पार्टी की वीडियो बनाकर वायरल कर दी तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। आधार कार्ड बनाने या संशोधित कराने के लिए सरकार ने डाकघरों में अलग काउंटर बनाए हैं, ताकि लोगों को सहूलियत हो सके, लेकिन डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने आने वालों से उगाही हो रही है। शुक्रवार को शाही उप डाकघर के तीन वीडियो वायरल हुए, जिसमें आधार कार्ड बनाने वालों से उगाही कर शाम को डाकघर में ही दारू पार्टी की जा रही थी। वायरल वीडियो में डाकघर स्टाफ के साथ ही कुछ बाहरी लोग भी है, जो दारू पार्टी में शामिल है। डाक वितरण टेबल पर शराब से भरे गिलास सजाए गए हैं। करीब आधा दर्जन लोग काउंटर के अंदर और बाहर ठहाके लगाते हुए बातें कर रहे हैं। वीडियो में एक बच्चा भी दिख रहा है, जो शराब पीने वालों के सेवादारी में लगा है।

सूत्रों के मुताबिक डाकघर कर्मी आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने या नया बनवाने के लिए 300 से 1000 तक की वसूली दलालों के जरिये करते हैं। जो लोग पैसे नहीं देते हैं, उनको कई कई दिनों तक नंबर न आने की बात कहकर टरकाया जाता है। मजबूरी में लोग दलालों के माध्यम से जैसे तैसे आधार कार्ड बनवाते हैं। हालांकि पैसे को लेकर ग्राहकों की स्टाफ और दलालों से खूब नोकझोंक होती रहती है। बाहरी लोगों का पोस्ट ऑफिस के अंदर जमावड़ा इस कदर रहता है कि बिना पैसे देने वालों का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। शाम को पैसे का बंटवारा किया जाता है और शराब पार्टी की जाती है। इस संबंध में प्रवर अधीक्षक पीके सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed