फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police : Video of Inspector getting facial massage from woman goes viral, suspended

Prayagraj Police : दरोगा ने महिला से चेहरे की मसाज कराई तो हो गया वीडियो वायरल, निलंबित

Sat, 27 Aug 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 12:11 AM IST
सार

Prayagraj Police : वीडियो में चौकी इंचार्ज कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर फेस पैक लगा हुआ दिख रहा है। जबकि पीछे खड़ी महिला उनके चेहरे की मसाज करते दिख रही है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए वायरल कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि यह वीडियो स्पा सेंटर का है। 

विज्ञापन
Prayagraj Police : Video of Inspector getting facial massage from woman goes viral, suspended
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राकेश चंद शर्मा का महिला से चेहरे की मसाज कराते वीडियो वायरल हो गया। वर्दी में होने की वजह से उन पर सवाल भी उठे। इस मामले में देर शाम उन्हें निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


वीडियो में चौकी इंचार्ज कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर फेस पैक लगा हुआ दिख रहा है। जबकि पीछे खड़ी महिला उनके चेहरे की मसाज करते दिख रही है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए वायरल कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि यह वीडियो स्पा सेंटर का है। 

विज्ञापन

जिसके बाद वीडियो चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने वर्दी में शेविंंग व चेहरे की मसाज कराने को लेकर सवाल भी उठाए। उधर मामला संज्ञान में आने पर सीओ सिविल लाइंस से मामले की जांच कराई गई।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडये ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। इससे पहले चौकी इंचार्ज ने बताया कि वीडियो स्पा सेंटर नहीं बल्कि ताशकंद मार्ग स्थित यूनिसेक्स सैलून का है। वहां वह शेविंग कराने गए थे। उधर देर शाम सैलून के एक कर्मचारी का भी वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसने बताया कि चौकी इंचार्ज की शेविंग एक पुरुष कर्मी कर रहा था। अचानक एक फोन आने पर वह बाहर चला गया जिसके बाद महिला कर्मी चेहरे पर लगे फेसपैक को हटा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed