'उठिए... उठिए': 'जो सोवत है वो खोवत है, भगदड़ मचने की संभावना है'; हादसे से पहले का कमिश्नर का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में कमीश्नर विजय विश्वास पंत लाउड स्पीकर पर कह रहे हैं कि, 'सभी श्रद्धालु सुन लें... यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोवत है वो खोवत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ से पहले ही हालातों को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने लोगों को सचेत किया था। मेला क्षेत्र के रास्ते पर जो लोग सो रहे थे उन्हें कमिश्नर ने चेतावनी भी दी। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि आप यहां सोने के लिए नहीं इतनी दूर से आएं हैं। यहां सोएं नहीं बल्कि पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनें और अन्य लोगों को भी मौका दें। अब इसका वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगदड़ होने की संभावना का भी जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो-
प्रशासन ने प्रेस वार्ता कर 30 लोगों की जान जाने की पुष्टि की
महाकुंभ मेले में भगदड़ को लेकर महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र प्रशासन ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें बताया गया है कि मंगलवार की रात को मची भगदड़ में 30 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही 60 लोग घायल हुए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बैरिकेड्स टूटने की वजह से भगदड़ हुई।
29 जनवरी को नहीं था कोई वीआईपी मूवमेंट: डीआईजी
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भगदड़ के समय संगम पर जो लोग लेटे हुए थे, उनके ऊपर भीड़ चढ़ गई। आज 29 जनवरी को शासन से सख्त निर्देश थे कि कोई वीआईपी मूवमेंट नहीं रहेगा। जो भी मुख्य स्नान पर्व हैं उस पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।