{"_id":"6a65e6e3669390920507f8c8","slug":"video-of-a-partially-burnt-young-man-goes-viral-he-says-he-was-called-to-a-house-doused-with-petrol-and-set-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अधजले युवक का वीडियो वायरल, बोला- घर बुलाकर पेट्रोल डाला, फिर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अधजले युवक का वीडियो वायरल, बोला- घर बुलाकर पेट्रोल डाला, फिर लगा दी आग
Sun, 26 Jul 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:22 PM IST
सार
कीडगंज में प्रेम प्रसंग में युवक के आग से झुलसने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अस्पताल में भर्ती युवक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह घटना को लेकर युवती पक्ष पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कीडगंज में प्रेम प्रसंग में युवक के आग से झुलसने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अस्पताल में भर्ती युवक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह घटना को लेकर युवती पक्ष पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने युवती, उसके दो भाई और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, युवक की हालत तीसरे दिन भी गंभीर बनी हुई है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक बोल रहा है कि वह युवती के घर के बाहर खड़ा था। तभी उसने इशारा कर घर के अंदर बुलाया। घर में उसके दोनों भाई मौजूद थे। आरोप लगाया कि एक भाई ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया, जबकि दूसरे ने आग लगा दी।
विज्ञापन
वीडियो में वह यह भी कहता है कि आग लगने के बाद वह चीखता रहा लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया युवक के परिजन युवती पक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो की सत्यता, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और युवक का विधिवत बयान सहित सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन