फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vicious robber escaped by jumping from roof of Naini Kotwali

नैनी कोतवाली की छत से कूदकर भागा शातिर लुटेरा

Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vicious robber escaped by jumping from roof of Naini Kotwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
नैनी थाने से सोमवार को एक शातिर अपराधी भाग निकला। उसे और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। सोमवार को बदमाश को मौका मिला और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वह छत से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 नैनी पुलिस ने कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ से लूट में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक बरामद की थी। एक दिन में लूट एवं छिनैती की तीन घटनाएं हुई थीं, जिसमें बरामद बाइक प्रयुक्त हुई थी। उसके बाद मामा भांजा तालाब के चक गरीबदास निवासी एक शातिर अपराधी की तलाश की जा रही थी। क्राइम ब्रांच और इलाकाई पुलिस ने गत सात-आठ अक्तूबर की रात में उस शातिर लुटेरे समेत तीन बदमाशों को पकड़ा था। तब से तीनों को बिना लिखा पढ़ी के ही नैनी कोतवाली के लाकअप में रखा गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सोमवार भोर में चक गरीबदास, मामा भांजा तालाब निवासी अपराधी शौच जाने के बहाने बाहर लाकअप से बाहर आया। सुरक्षा गार्ड उसे थाने में दूसरे तल पर बने शौचालय में ले गए। वापस लौटते समय उसने प्रथम तल से नीचे छलांग लगा दी। यह देख सुरक्षा गार्डों के होश उड़ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका नाम मुकद्दर निषाद पुत्र दुलारे निषाद निवासी चक गरीबदास, मामा भांजा तालाब, नैनी है। उसके भागने से पूरे कोतवाली में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • जिसके भागने की बात कहीं जा रही है, वह तो अभी पकड़ा ही नहीं गया तो भागेगा कैसे? उसकी अभी तलाश हो रही है। - जीतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नैनी, प्रयागराज।
 
  • एक अपराधी नैनी कोतवाली से भाग निकला है। उसे तीन अन्य अपराधियों के साथ लूट एवं छिनैती के आरोप में लाया गया था, लेकिन लिखा पढ़ी में उसे दाखिल नहीं किया गया था। आज सुबह वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। - आईपीएस सोमेंद्र मीणा, क्षेत्राधिकारी करछना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed