{"_id":"5fdb67ea8ebc3e3e7a6aa0a2","slug":"vibhuti-express-from-rambagh-to-howrah-will-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"272 दिन रामबाग से हावड़ा के लिए कल से शुरू होगी विभूति एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
272 दिन रामबाग से हावड़ा के लिए कल से शुरू होगी विभूति एक्सप्रेस
Thu, 17 Dec 2020 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज रामबाग से हावड़ाके लिए विभूति एक्सप्रेस का संचालन शनिवार 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। 272 दिन के बाद शुरू हो रही विभूति के पहले ही सफर में उसकी सभी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची भी हो गई है। यूं तो रामबाग स्टेशन से वर्तमान समय वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें गुजर रहीं हैं लेकिन विभूति पहली ऐसी ट्रेन होगी जो यहां से शुरू होगी। इसके पूर्व हावड़ा से यह गाड़ी शुक्रवार की शाम को ही प्रयागराज रामबाग के लिए चल देगी।
लॉकडाउन के पहले 22 मार्च से ही विभूति एक्सप्रेस का संचालन बंद है। अब यह गाड़ी स्पेशल ट्रेन के रूप में हावड़ा और प्रयागराज रामबाग से चलेगी। ट्रेन के समय में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। हावड़ा से गाड़ी संख्या 02333 शुक्रवार की रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से गाड़ी संख्या 02334 का संचालन शनिवार दोपहर 3.40 बजे होगा, जो अगले दिन सुबह 7.40 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी। 19 कोच की यह ट्रेन हर रोज चलेगी।