{"_id":"5e3d8a7c8ebc3ee5df0dbbd7","slug":"vhp-will-start-campaigning-for-donations-for-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप फिर शुरू करेगी चंदा लेने की मुहिम, बैंक अकाउंट खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप फिर शुरू करेगी चंदा लेने की मुहिम, बैंक अकाउंट खुलने का इंतजार
Fri, 07 Feb 2020 09:34 PM IST
Vikas Kumar
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर के लिए तैयार होती ईंटें
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सभी हिंदुओं की सहभागिता से हो इसके लिए विश्व हिंदू परिषद एक बार फिर से चंदा लेने की मुहिम शुरू करेगी। राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद विहिप यह अभियान शुरू करेगी। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि अयोध्या आंदोलन के दौरान जिस तरह से हिंदुओं ने सवा-सवा रुपये का चंदा दिया था, उसी तर्ज पर मंदिर निर्माण के लिए भी चंदा लिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले माह 20 जनवरी को विहिप के माघ मेला शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में ही विहिप केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश ने मंदिर निर्माण के लिए सभी हिंदुओं की सहभागिता हो इसके लिए चंदा लेने की बात कही थी। इस प्रस्ताव का संतों ने भी स्वागत किया था। अब पीएम मोदी द्वारा ट्रस्ट का गठन कर दिए जाने के बाद विहिप को इस ट्रस्ट की पहली बैठक का इंतजार है।
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी बताते हैं कि ट्रस्ट की बैठक में तय हो सकता है कि चंदे की राशि कितनी होगी। कहा कि इस ट्रस्ट का अभी बैंक एकाउंट आदि भी खुलना है। इसी वजह से विहिप अभी यह मुहिम शुरू नहीं कर रही है। पहली बैठक के बाद ही बैंक एकाउंट आदि खोले जाने की औपचारिकता पूरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान हिंदुओं की सहभागिता से तब करोड़ों रुपये चंदे के रूप में एकत्र हुए थे। अयोध्या स्थित श्री राम जन्म भूमि न्यास की कार्यशाला में उसी रकम से पिछले कई वर्ष से पत्थर तराशने का काम चल रहा है। 60 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। अभी भी न्यास के खाते में एक करोड़ से कुछ ज्यादा रकम है। जबकि, वहां अब तक 30 करोड़ रुपये का व्यय हो चुका है।