{"_id":"56eee7164f1c1bbe34f15078","slug":"vhp-trip-out-with-dj-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे के साथ विहिप ने निकाली होली उत्सव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे के साथ विहिप ने निकाली होली उत्सव यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
विहिप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय समरसता अभियान की ओर से रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में होली उत्सव यात्रा निकाली। इस दौरान विहिप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से नशामुक्त, भययुक्त, प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की अपील की।
विज्ञापन
कहा गया कि इस पावन त्योहार के मौके पर गिले शिकवे मिटाकर लोग समाज के अंतिम व्यक्ति को भी गले लगाएं। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल से सुभाष चौराहे तक गई यात्रा में डीजे की धुन में विहिप कार्यकर्ता एवं अन्य लोग नाचते गाते गए। इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव, जय बहादुर, अशोक जायसवाल, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, निखिल केसरवानी, सचिन जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन