{"_id":"588663fa4f1c1b403fcf4620","slug":"vhp-prayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए 600 जिलों में टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए 600 जिलों में टोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर में सोमवार को अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रहा। बैठक के उद्घाटन सत्र में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के 600 जिलों में संपर्क प्रमुखों की टोली बनाई जाए, ताकि ये टोली श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें प्रेरित करे।
बैठक में बताया गया कि देश भर के 600 जिलों में संपर्क प्रमुख की टोली में सिर्फ संत ही रहेंगे। इस मौके पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि संत समाज ही समाज को प्रेरणा देता है और हिंदू समाज की रक्षा संतों के मार्गदर्शन से होती है। समय-समय पर हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए संतों ने समाज को प्रेरित एवं आंदोलित किया है। गौ, गंगा, समरसता के लिए संतों ने भी आंदोलन किया है।
उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि पर निर्णय माननीय न्यायालय को करना है। कानून, निर्णय दोनों के साथ संतों एवं हिंदू समाज की सजगता ही हिंदू संस्कृति है। विहिप धार्मिक संगठन है और हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समाज के साथ वह खड़ा है और खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में जीवेश्वर मिश्र, धर्म नारायण, अशोक तिवारी, मुकेश जी, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माघ मेला के परेड ग्राउंड स्थित विहिप के शिविर में सोमवार को विहिप मार्ग दर्शक मंडल की बैठक होने जा रही है। बैठक में विहिप पदाधिकारियों के अलावा कई संत शिरकत करेंगे। यह जानकारी अशोक तिवारी ने दी।